फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: रोहित बल की आखिरी डिजाइन का कियारा ने किया सत्यानाश, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

Mon, 11 Nov 2024 07:53 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani: 'गेम चेंजर' के टीजर लॉन्च के मौके पर रोहित बल के गाउन पहनकर जब कियारा आडवाणी इवेंट में पहुंची तो उनका लुक तो सभी को पसंद आया, लेकिन गाउन के साथ पहनी हुई जैकेट को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। यह रोहित की आखिरी स्टाइलिंग थी।  
 
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में लखनऊ में अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर के टीजर लॉन्च पर अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया, लेकिन दिवंगत डिजाइनर रोहित बल द्वारा डिजाइन किए गए आखिरी कॉउचर लुक ने कुछ विवाद जरूर खड़ा कर दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
दरआसल, कियारा गुलाब के फुलों की प्रिंट व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन इस गाउन के साथ जैकेट को छोड़ने किसी को रास नहीं आया, जिसको लेकर फैशन इंफ्लुएंसर डाइट सब्या ने रोहित के डिजाइन और कियारा के लुक की आलोचना की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
रोहित का गाउन अपने आप में एक शानदार पीस था, जिसमें गुलाब और पत्ती की कढ़ाई थी, जिसे स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन और बस्ट पर सनकी, फ्रिली डिज़ाइन के साथ जोड़ा गया था। स्कर्ट पर कढ़ाई ने पोशाक को एक रोमांटिक लुक दिया। हालांकि, कियारा के जैकेट को छोड़ने के फैसले को लेकर डाइट सब्या ने बताया कि इसके बिना पहनावा अधूरा लगता था।
 

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
फैशन इन्फ्लुएंसर डाइट सब्या ने कियारा की स्टाइलिंग पसंद को लेकर कहा, "अगर आप रोहित बल पहनने जा रहे हैं, तो आप पूरा लुक क्यों नहीं पहनेंगे? खासकर जब यह उनके आखिरी शो से हो???" इन्फ्लुएंसर ने कहा, "इस पीस को लेकर कोई चैट करना चाहेगा।'' कई लोगों को लगा कि जैकेट को ना पहनने से कियारा का लुक कॉउचर स्टेटमेंट के बजाय एक नॉर्मल ड्रेस जैसा लग रहा था। इसके बावजूद, कियारा ने गाउन को देसी एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया। उन्होंने बेहद ही शानदार  हरे रंग के कुंदन चोकर के साथ इसको स्टाइल किया। इसके साथ कियारा ने हाथों में गोल्ड और मेटल ब्रेसलेट्स पहने हुए हैं। उन्होंने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और बोल्ड काजल के साथ उनको एक चमकदार लुक मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
काम की बात करें तो कियारा जल्द ही गेम चेंजर में नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा के साथ पैन इंडिया स्टार राम चरण नजर आएंगे। ऐसा पहली बार है जब कियारा और राम चरण की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा कियारा निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें