फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara-Sidharth Wedding: कियारा और सिद्धार्थ की शादी की लोकेशन फाइनल! वेडिंग डेट को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

Fri, 30 Dec 2022 11:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को बी-टाउन का लव बर्ड्स माना जाता है। वह अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट होते हैं। भले ही उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं किया हो लेकिन वह लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि दोनों 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के वेडिंग लोकेशन से लेकर तारीख तक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
 

Luv Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव ने फिल्म इंडस्ट्री पर साधा निशाना, बोले- जो लोग हिंदी...

विज्ञापन

2 of 4
कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेट वर्थ - फोटो : instagram
इस जगह होगी कियारा और सिद्धार्थ की शादी
सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी की मानें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसलमेर पैलेस होटल में होगी। कड़ी सुरक्षा के सिद्धार्थ और कियारा की ग्रैंड वेडिंग होगी। हाल ही में दोनों मनीष मल्होत्रा के यहां भी साथ में पोज करते नजर आए थे।
 

Avatar 2 Vs Avengers Endgame: 300 करोड़ के पार निकली अवतार 2, अब एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

विज्ञापन

3 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन से शुरू होंगे सिद्धार्थ और कियारा के प्री-वेडिंग फंक्शन
रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साल 2023 में छह फरवरी को शादी करने जा रही हैं। उनके हल्दी, मेहंदी, संगीत के फंक्शन चार और पांच फरवरी को होंगे। कियारा और सिद्धार्थ के रिश्ते की बात करें तो कैप्टन बत्रा के जीवन पर आधारित बायोपिक में दोनों ने साथ में काम किया था और इसी के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होने लगी। वहीं दोनों को पार्टीज से लेकर वेकेशन पर भी साथ में स्पॉट किया जाता है। फैंस भी दोनों को काफी पसंद करते हैं।
 

Animal First Look: इंतजार हुआ खत्म! 31 दिसंबर की आधी रात को जारी होगा 'एनिमल' का फर्स्ट लुक पोस्टर

विज्ञापन

4 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा स्पाई थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'योद्धा' में भी नजर आएंगे। जो 07 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। वहीं कियारा को इस साल सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' में देखा गया। इसके आलावा हाल ही में उनकी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' ओटीटी पर रिलीज हुई है। अभिनेत्री अस्थायी टाइटल वाली फिल्म #RC15 में रामचरण के साथ दिखाई देने वाली हैं।
 

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन को कास्ट नहीं करना चाहते थे उनके पिता, फिर ऐसे मिला था पहली फिल्म में रोल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें