बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर ही अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की है। वहीं, अब एक बार फिर दोनों सुर्खियों में आ गए हैं और वो भी कियारा के सिद्धार्थ के लिए लिखे गए एक पोस्ट को लेकर। सिद्धार्थ ने भी कियारा को जवाब दिया है और दोनों ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।