फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: भूल भुलैया 2 से सामने आया कियारा आडवानी का पहला लुक, डरी- सहमी नजर आईं एक्ट्रेस

Thu, 21 Apr 2022 01:10 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 2 का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले भाग को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 2 से कियारा आडवानी का लुक - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 2 का टीजर सामने आने के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पहले भाग को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था। ऐसे में अब दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग से भी काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, पहले भाग से अलग इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म से अपना पहला लुक फैंस के साथ साझा किया है।

विज्ञापन

2 of 5
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक वीडियो क्लिप शेयर की है। शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री का डरा और सहमा हुआ चेहरा लोगों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी कैप्शन में लिखा, मिलिए रीत से, मूर्ख मत बनो, वह इतनी प्यारी नहीं है। इससे पहले बीते दिनों ही फिल्म का टीजर जारी किया गया था। सामने आया फिल्म का यह टीजर काफी डरावना था, जिसे देख लोगों की रूह कांप गई थी। 

विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर की शुरुआत फिल्म के मशहूर गाने 'आमी जे तुम्हारो' से होती है। इसके बाद टीजर में एक भूतिया हवेली की झलक की दिखाई जाती है। देखते ही देखते सामने एक डरावना सा चेहरा आ जाता है। इसके बाद एंट्री होती है कार्तिक आर्यन की। गले में रुद्राक्ष  की माला, सिर पर गमछा और कुर्ता पहने कार्तिक का स्वैग देखने लायक है। कार्तिक के साथ राजपाल यादव की भी एक झलक दिखाई गई है। फिल्म के इस टीजर को देखने के बाद से ही फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर बेताब है। 

4 of 5
'भूल भुलैया 2' - फोटो : instagram

भूल भुलैया 2 साल 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। पहले इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया जा रहा था, लेकिन फिर कोरोना का वजह से फिल्म को टाल दिया गया। इसके बाद इसको मार्च में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर किन्ही कारणों की वजह से इसे टाल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया - फोटो : social media

'भूल भुलैया 2' 20 मई 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और तब्बू भी नजर आएंगे। वहीं 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, विद्या बालन, राजपाल यादव, अमीषा पटेल, शाइनी अहूजा और परेश रावल नजर आए थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें