फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना से भी ज्यादा सलमान के करीब है ये एक्ट्रेस, आलिया की वजह से नाम ही बदल डाला

Fri, 10 May 2019 12:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Alia Bhatt, Salman Khan - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में है। वह जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'कबीर खान' में नजर आने वाली हैं वहीं उनकी दूसरी का फिल्म का नाम 'गुड न्यूज' है। इसमें अक्षय कुमार और करीना कपूर उनके साथ दिखाई देंगे। इस बीच कियारा आडवाणी ने अपने नाम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
kiara advani - फोटो : file photo
हाल ही में कियारा आडवाणी फैशन डिजानर अनिता श्रॉफ अदजानिया के चैट शो 'फीट अप विद द स्टार्स' में पहुंची। यहां उन्होंने कियारा की जिंदगी से जुड़े कई सवाल किए। इस दौरान कियारा आडवाणी ने अपने नाम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अनिता श्रॉफ अदजानिया को बताया कि उनका असली नाम आलिया है और सलमान खान के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदल दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : file photo
सलमान खान का जिक्र करते हुए कियारा ने कहा है कि,' मेरा असली नाम आलिया है, लेकिन जब मैं इंडस्ट्री में आई तो सलमान खान ने मुझसे मेरा नाम बदलने को बोला। उन्होंने कहा कि अपना नाम बदलकर कुछ और कर लो क्योंकि इस इंडस्ट्री में एक ही नाम की दो एक्ट्रेस नहीं हो सकती। उन्होंने ये बात आलिया भट्ट के बारे में बोलते हुए कही थी।'

4 of 5
Kiara Advani - फोटो : file photo
कियारा आडवाणी ने आगे कहा कि,'सलमान खान की बात मानकर मैंने अपना नाम बदलकर कियारा कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे मेरे माता-पिता को भी मेरा नया नाम अच्छा लगने लगा है और वो भी मुझे कियारा के नाम से बुलाने लगे।' आपको बता दें कियारा जल्द शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'कबीर खान' में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kiara advani - फोटो : file photo
कबीर खान तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में एक्टर विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। कबीर खान का निर्देशन संदीप कर रहे हैं। ये फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें