टेलीविजन पर इन दिनों छोटी उम्र की एक्ट्रेस तहलका मचाए हुए हैं। लोग न सिर्फ इनकी अदाकारी को पसंद करते हैं बल्कि इनके स्टाइल के भी दीवाने हैं। छोटी सी उम्र में ही इनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े टीवी स्टार से कम नहीं है। फीस के मामले में भी ये किसी बड़े सेलिब्रिटी से पीछे नहीं हैं। चलिए आपको बताते हैं कि टीवी की ये यंग स्टार्स अपने शो के लिए कितना चार्ज करती हैं।