फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: फैंस से मिले बेशुमार प्यार पर कियारा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- यहीं से मिलता है मोटिवेशन

Sat, 04 Mar 2023 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को एक महीना होने वाला है। बीते महीने जैसलमेर में भव्य अंदाज में दोनों ने शादी की। इनकी वेडिंग फोटोज और वीडियो अब तक इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। दर्शकों ने इनकी शादी में पूरी दिलचस्पी ली। दर्शकों से मिले इस प्यार को पाकर कियारा अभिभूत हैं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी ने कहा, 'कभी-कभी, सोचती हूं कि क्या मैं सच में इतने प्यार की हकदार हूं? दर्शकों का इतना प्यार सच में मेरे लिए एक बड़ा आशीर्वाद है। मैं सभी से मिल नहीं सकती और कुछ वजहों से पर्सनली सबको रिप्लाई नहीं कर सकती, यद देखकर कभी-कभी मेरा दिल टूट जाता है।'
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा ने आगे कहा कि मुझ पर इतना प्यार लुटाने के लिए मैं अपने सभी चाहने वालों को शुक्रिया कहना चाहती हूं। इनका प्यार ही वह वजह है कि मैं वह करते रहना चाहती हूं, जो मैं कर रही हूं। इसे ही और बेहतर करूंगी।'
Ranbir Kapoor: 'अंकल मत बुला यार' जब बच्ची से सरेआम खफा हो गए रणबीर, कहा- आरके बोले दे...

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा से जब पूछा गया कि दर्शकों के इस प्यार और उम्मीदों के चलते क्या वह दबाव महसूस करती हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'हमेशा बेहतर काम करने की भूख मेरे अंदर रहती है। मैं हमेशा कुछ अच्छा करते रहने की कोशिश करती हूं। मैंने बीते वर्ष जिस तरह की फिल्में कीं, उनकी बदौलत मुझे खूब प्यार और पहचान मिली। यही चीज मुझे मोटिवेट करती है।'
Mithun Ramesh: एक्टर मिथुन रमेश अस्पताल में भर्ती, 'बेल्स पाल्सी' नामक बीमारी से हैं पीड़ित, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगी। कियारा इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास  राम चरण के साथ फिल्म 'आरसी 15' भी है।
Swara Bhasker Wedding: नाना-नानी के घर पूरे रीति-रिवाज से शादी करेंगी स्वरा, इस दिन होगी हल्दी-मेहंदी सेरेमनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें