फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा आडवाणी: परिवार संग सैर पर निकलीं अभिनेत्री, दिखाई पति और बेटी की झलक

Sun, 11 Oct 2026 03:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani: कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
 
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ कियारा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। 'सिडकी' के नाम से मशहूर इस बॉलीवुड कपल की एक साल की बेटी है, जिसका नाम सराया मल्होत्रा है। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के कुछ दिनों बाद, कियारा ने  एक फैमिली वेकेशन की शानदार तस्वीरें शेयर कीं। साराया अपनी मां की इंस्टाग्राम फोटो सीरीज में प्यारी सी झलक देती नजर आईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ कियारा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
परिवार के साथ छुट्टियों पर कियारा 
कियारा की इंस्टाग्राम पोस्ट में सराया के पैरों के निशान नजर आए हैं। तीन लोगों के इस परिवार ने बीच पर अपने पैरों के निशान छोड़े और एक प्यारी सी तस्वीर खिंचवाई। परिवार ने बीच पर पोज दिए। पूल में आराम करते हुए समय बिताया और सड़कों पर आम लोगों की तरह घूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
परिवार के साथ कियारा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कब दी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी?
कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर 7 अक्तूबर को दूसरी प्रेग्नेंसी खबर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।'

बिग बॉस 20: गुल्लू की टिप्पणी से आम्रपाली दुबे की बहन हुईं नाराज, लगाया बॉडी शेमिंग का आरोप; दी ये सलाह

4 of 5
कियारा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
सलमान ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी की तरफ इशारा
हाल ही में सलमान खान ने कियारा से की दूसरी प्रेग्नेंसी की ओर इशारा किया था। बिग बॉस 20 में उन्होंने सिद्धार्थ से पूछा, 'शादीशुदा जिंदगी कैसी है और पिता बनने का अनुभव कैसा है?' इस पर उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छा। बहुत अच्छा।' सलमान ने आगे याद किया कि कैसे वह सिद्धार्थ को शादी करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। उन्होंने मजाक में कहा, 'उस समय मैंने तुमसे कहा था कि शादी कर लो, शादी कर लो, शादी कर लो। तब तो तुम शर्मीले दूल्हे बन गए थे।' इस पर मल्होत्रा ने कहा 'हमने अपना राज राज ही रखा था, भाई। वह राज हमने सही समय पर खोला।' खान ने मजाक में कहा, 'वह राज अब बच्चे के रूप में सामने आया है।' सलमान ने कहा, 'उम्मीद है कि जल्द ही आपके घर एक और बच्चा आएगा!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ का वर्कफ्रंट
  • काम की बात करें तो, कियारा आखिरी बार यश के साथ 'टॉक्सिक' में नजर आई थीं। 
  • सिद्धार्थ तमन्ना भाटिया के साथ 'द वन' में लीड रोल में थे। 
  • खबरों के मुताबिक, एक्टिंग के अलावा यह कपल एक प्रोडक्शन हाउस शुरू करने की योजना बना रहा है। 
  • बताया जा रहा है कि आडवाणी इस कंपनी की क्रिएटिव हेड होंगी और क्रिएटिव प्रोसेस में शामिल रहेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें