फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा से विवाद की खबरों के बीच छुट्टियां बिता रहे अनुष्का-विराट, मियामी से तस्वीरें आईं सामने

Thu, 01 Aug 2019 10:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों क्रिकेटर रोहित शर्मा से विवाद की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कहा गया कि रोहित शर्मा ने इसी विवाद के चलते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद अनुष्का ने बगैर नाम लिए एक पोस्ट लिखा। जिसे देख यूजर्स ने कहा कि उन्होंनेे रोहित पर पलटवार किया है। हालांकि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली ने इसे महज अफवाह करार दिया। अब सच्चाई जो भी इस बीच ये कपल छुट्टियां मनाने मियामी पहुंचा है।
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा के फैन पेज से ये तस्वीरें शेयर की गई हैं। एक तस्वीर फ्लोरिडा की है जिसमें विराट और अनुष्का किसी रेस्टोरेंट में बैठे दिख रहे हैं। अनुष्का ने इस दौरान ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी है वहीं विराट ब्लैक टीशर्ट में दिख रहे हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है दोनों लंच डेट पर निकले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
एक दूसरी तस्वीर में विराट सेल्फी लेते देखे। उनके बगल में अनुष्का खड़ी हैं। अनुष्का ने इस दौरान डीप नेक टॉप के साथ ब्लैक जींस पहन रखी है। वहीं विराट फ्लोरल टीशर्ट में नजर आए।

4 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा अपने फैशन सेंस से हमेशा लोगों का दिल जीत लेती हैं। बात चाहे इंडियन वियर की हो या वेस्टर्न, अनुष्का हर लुक में कहर ढाती नजर आती हैं। अनुष्का ने हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है, जिसमें उनके हॉट लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस फोटोशूट के लिए अनुष्का ने एक से बढ़कर एक ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट कैरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : instagram
साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं। जीरो, परी, सुई धागा और संजू के चलते अनुष्का पिछले साल खूब व्यस्त रहीं। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से कुछ समय तक ब्रेक लेने का फैसला किया, जिसके चलते वो इस साल अभी तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें