सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खो गए हम कहां' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। दिल छू लेने वाली यह फिल्म 26 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पहले, निर्माताओं ने हाल ही में इसकी एक विशेष स्क्रीनिंग रखी। नव्या नवेली नंदा, जिनके बारे में अफवाह है कि वे सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं, स्क्रीनिंग के लिए स्पॉट की गईं। नव्या नवेली की वायरल तस्वीरें उनके सिद्धांत संग रिश्ते में होने की अफवाहों को तूल दे रहा है।