फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी एक्टर्स के बाद अब भोजपुरी सितारे भी हुए कंगना के खिलाफ, खेसारी बोले- 'ई कंगना के कुछ ना बुझाई'

Sat, 05 Dec 2020 08:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव, कंगना रणौत - फोटो : Instagram
केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन (Farmers Protest) पर बैठे हैं। किसानों को इस आंदोलन के लिए फिल्म इंडस्ट्री से भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। अब तक पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे पूरी तरह से किसानों के समर्थन में थे। जिसके बाद अब भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी किसानों के समर्थन में आगे आ गए हैं। हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भी किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
दरअसल बीते दिन किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे सिंगर व अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री कंगना रणौत के बीच काफी बहस देखने को मिली थी। दोनों की इस बहस ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया था। जिसके बाद से ही कई लोग दिलजीत का समर्थन कर रहे हैं तो कई कंगना का भी समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव कंगना के खिलाफ नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
खेसारी लाल यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक ट्वीट कर कंगना रणौत पर निशाना साधा है। इस ट्वीट में खेसारी ने लिखा, 'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा।'

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram
खेसारी के इस ट्वीट का मतलब है कि कंगना को कुछ समझ में नहीं आता है वो केवल हर बात पर जुबान चलाती हैं। इस समय किसानों को हमारी जरूरत है। तो सभी लोग मिलकर बोलिए जय जवान जय किसान। खेसारी के इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। उनका ये ट्वीट काफी वायरल भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
गौरतलब है कि कंगना ने किसान आंदोलन के बीच एक बुजुर्ग महिला की फोटो ट्वीट कर उन्हें शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि 'वह 100 रुपये में उपलब्ध हैं।' हालांकि ट्रोल होने के बाद कंगना ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। लेकिन फिर भी अब तक लोग उनके ऊपर निशाना साध रहे हैं।

पढ़ें: मोतियों की माला पहने नजर आए रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर बोले- 'बाबा तू हीरा नहीं, मोती है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें