फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे खेसारी लाल यादव, सेल्फी के लिए फैंस ने घेरा

Thu, 20 Jun 2019 04:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Khesari Lal Yadav - फोटो : social media
जानेमाने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे। खेसारी वहां दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों का हाल चाल जानने के लिए गए थे लेकिन फैंस की भीड़ ने उन्हे घेर लिया और सेल्फी की अपील करने लगे। भीड़ की वजह से मरीजों का इलाज भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : Twitter
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां मौजूद कर्मियों को गेट बंद करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल में मीडियाकर्मियों की इंट्री पर भी रोक लगा दी गई लेकिन खेसारी को देखने के लिए जमा भीड़ कहां मानने वाली थी। एक्टर को बाहर निकालने के लिए एसपी को आना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 4
khesari lal yadav - फोटो : instagram
स्थानीय खबरों के अनुसार, मरीजों के परिजनों को इससे परेशानी हुई। उनका कहना था कि सहानुभूति और आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिल रहा। वहीं, कुछ माता-पिता अपने बच्चे की हालत में सुधार नहीं आने से चिंतित थे। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है जिसमें बिहार में चमकी बुखार से हो रही मौतों के मामले में मेडिकल एक्सपर्ट टीम गठित करने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

4 of 4
डिजाइन पिक्चर - फोटो : self
बिहार में एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से मरने वाले बच्चों की संख्या अब 117 पर पहुंच गई है। इस बीमारी को यहां चमकी बुखार और दिमागी बुखार भी कहा जा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि बीते हर घंटे मौत हो रही है। यहां 418 बच्चों का इलाज चल रहा है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक सरकार और डॉक्टर ये तय नहीं कर पाए हैं कि बच्चे की कौन सी बीमारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें