फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदियों के साथ इस तरह टाइम काटते थे राजपाल यादव, शेयर किया पूरा एक्सपीरियंस

Thu, 20 Jun 2019 04:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rajpal Yadav - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार राजपाल यादव लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। बीते साल राजपाल यादव उस समय काफी सुर्खियों में थे जब उन्हें एक चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा था। उनके ऊपर हुई इस कार्रवाई ने फैंस और कई बॉलीवुड सितारों को भी हैरान कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Rajpal Yadav - फोटो : twitter
5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने की सजा सुनाई थी। इस बीच अब उन्होंने जेल के अपने बुरे अनुभव को साझा किया है। हाल ही में राजपाल यादव ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह जेल में मौजूद कैदियों को एक्टिंग सीखाते थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
rajpal yadav - फोटो : SELF
राजपाल यादव ने कहा है कि जेल में वह पाठशाला के नाम से एक एक्टिंग वर्कशॉप चलाते थे। इस वर्कशॉप में वो जेल के कैदियों को एक्टिंग क्लास देते थे। वो लोगों को सिखाते थे कि कैसे जिंदगी के अच्छे – बुरे अनुभवों को चेहरे पर उतारा जा सकता है। खबरों की मानें तो राजपाल यादव अपनी एक्टिंग की वर्कशॉप अब बाहर आम लोगों के लिए भी रखने वाले हैं। 
 

4 of 5
राजपाल यादव - फोटो : file photo
इन सबके अलावा राजपाल यादव ने ये भी बताया कि जेल में रहते हुए उन्होंने फिल्मों और बॉलीवुड इंडस्ट्री को कितना याद किया। इंटरव्यू में उन्होंने जेल और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े और भी कई खुलासे किए। गौरतलब है कि राजपाल यादव तिहाड़ में जेल नंबर 7 में थे। यहां उन्होंने 3 महीने की सजा काटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजपाल यादव - फोटो : BBC
आपको बता दें, 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जो सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में पिछले साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें