गरम मसाला
- फोटो : यूट्यूब
गरम मसाला
अक्षय कुमार को एक्शन से साथ कॉमेडी में भी महारत हासिल है। कई फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को जमकर गुदगुदाया है। गरम मसाला भी उन्हीं फिल्मों में से एक है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। आज भी इस फिल्म को लोग छोटे पर्दे या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर फिल्म का सीक्वल आता है, तो सिनेमाघरों के बाहर टिकट खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लग सकती हैं।