फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK13: खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, जानिए कब आपके बीच होगा ये शो

Sun, 05 Mar 2023 02:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
टीवी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के फैंस के लिए खुशखबरी है। बहुत जल्द ये शो आपके बीच होगा। रोहित शेट्टी के इस खरतनाक शो की लॉन्चिंग डेट और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट के बारे में जानकारी सामने आई है। रोहित शेट्टी का ये शो हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। पिछ्ले सीजन के हिट होने के बाद मेकर्स ने इसके 13वें सीजन के लिए खास तैयारियां करके रखी हैं। दर्शकों को रोमांचित करने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। शो का पिछला सीजन टीआरपी चार्ट में नंबर वन बन गया था। जिसके बाद 13वें सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस शो को पसंद करते हैं और जानना चाहते हैं कि ये शो कब आपको देखने को मिलेगा और कौन-कौन इसमें भाग लेने वाले हैं तो हम आपको ये सब बताने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जहां अभी तक रियलिटी शो से जुड़ी तरह-तरह की बातें सामने आ रही थीं, वहीं अब शो के टाइम और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट के बारे में जानकारी मिली है। जो इसके फैंस के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 जुलाई को शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर किया जाएगा। शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे आप अपने पसंदीदा शो में कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंस परफॉर्म करते देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग मई महीने में शुरू होगी और पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इसे शूट किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
आप इसे भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी देख सकते हैं। शो को यूएई में 8.30 बजे ये शो प्रसारित होगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसे लेकर कुछ नहीं कहा है, उनके ऑफिशियल अनाउंस का इंतजार है। टीवी के अलावा आप इसे कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी देख सकते हैं, जहां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें:आप सनी देओल जैसे लगते हैं...'गदर 2' के अभिनेता से बोला किसान, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
बता दें की वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग को आसानी से देख सकते हैं। अगर आप पैसा खर्च नहीं करना चाहते और फ्री में शो का आनंद लेना चाहते हैं तो वूट सेलेक्ट पर टेलीकास्ट होने के कुछ घंटे बाद इसका एपिसोड आपको फ्री में मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: होली पर रिलीज हो रही खेसारी की फिल्म ‘फरिश्ता’, पागल के किरदार में आएंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
बात करे शो कंटेस्टेंट्स की तो कई नाम सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस में नजर आने वाले एमसी स्टेन और शिव ठाकरे, सोशल मीडिया की फेमस स्टार एंजल राय आपको शो में खतरनाक स्टंट करते दिख सकते हैं। इनके अलावा हर्षद चोपड़ा, अंकित गुप्ता, गशमीर महाजनी, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, नकुल मेहता, मुनव्वर फारुकी का नाम भी सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें: 'ऊं अंटावा' गाने पर डांस करके ट्रोल हुए नोरा-अक्षय, यूजर्स बोले- सामंथा का कोई मुकाबला नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें