फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi: रुबीना दिलैक ने कनिका पर लगाया बेईमानी का आरोप, टास्क के बीच में ही हुई कहासुनी

Thu, 21 Jul 2022 07:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खतरों के खिलाड़ी शो वैसे तो अपने खतरनाक स्टंट को लेकर सुर्खियों में रहता है लेकिन इस बार यह कंटेस्टेंट की फाइट की वजह से चर्चा में है। प्रोमो में रुबीना दिलैक कनिका पर बेईमानी का आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
रुबीना दिलैक, कनिका मान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी पर प्रसारित होने वाले रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' में इस समय कई जाने-माने सेलेब्स प्रतिभागी के रूप में नजर आ रहे हैं। इस शो में भले ही सभी कंटेस्टेंट टास्क के दौरान एक दूसरे का हौसला बढ़ाते नजर आते हैं, लेकिन कई बार आपस में टक्कर भी देखने को मिलती है। अन्य रियलिटी शोज की तरह खतरों के खिलाड़ी 12 में भी खतरनाक स्टंट से लेकर कंटेस्टेंट के बीच की फाइट भी चर्चा में आ रही है। अब कलर्स टीवी की तरफ से शो के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें रूबीना दिलैक एक्ट्रेस कनिका पर बेईमानी करने का आरोप लगाती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

टास्क के दौरान हुई कहासुनी
इस बार 'खतरों की खिलाड़ी सीजन 12' की शूटिंग केपटाउन में की गई है। अब कलर्स टीवी की तरफ से आगामी एपिसोड से एक क्लिप साझा की है, जिसमें टास्क के दौरान रुबीना दिलैक अपनी को-कंटेस्टेंट कनिका मान पर बेईमानी करने और टास्क के दौरान धोखा देने का आरोप लगाती हैं। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली।

रुबीना ने चेक की फोन हिस्ट्री
वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना और कनिका को शुतुरमुर्ग को पकड़कर दूसरी ओर शिफ्ट करना था। इस दौरान रुबीना कहती हैं कि "मेरे लिए बेईमानी सबसे बड़ा टर्न ऑफ है। इसके बाद शो के होस्ट रोहित शेट्टी पूछते हैं "क्या हुआ?" जिसके बाद रूबीना कहती हैं कि हम चेंज कर रहे थे तभी अचानक कनिका का फोन बजने लगा, इस दौरान कनिका कहती हैं कि वो मेरा फोन नहीं था, रुबीना आगे कहती हैं कि सर, मैंने सर्च हिस्ट्री चेक की...जिसमें ऐसी चीजें थीं, जैसे शुतुरमुर्ग से किस तरह बात करें, उसे कैसे काबू (टेम एन)करें। इस दौरान कनिका कहती हैं कि मुझे तो (टेम एन) का मतलब भी नहीं पता है।
विज्ञापन

प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- शुतुरमुर्ग टास्क को लेकर हुआ रुबीना और कनिका के बीच मतभेद...किसका साइड लोगे आप। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कोई कनिका के साइड में है तो कोई रुबीना का पक्ष लेता दिखाई दे रहा है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि ये सब सच है या फिर रोहित और रूबीना द्वारा कनिका के साथ किया गया कोई प्रैंक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें