फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 12: बीच पर मस्त हुए शो के प्रतिभागी, किसी ने दिखाए डोले-शोले तो किसी ने बिकनी में ढाया कहर

Tue, 14 Jun 2022 02:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'खतरों के खिलाड़ी 12' के प्रतिभागियों ने की बीच पर मस्ती - फोटो : सोशल मीडिया
स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' इस वक्त चर्चा में हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी सभी प्रतिभागियों के साथ केपटाउन में हैं। इस दौरान सभी प्रतिभागी न सिर्फ शूटिंग कर रहे हैं, बल्कि वहां खूब एंजॉय भी कर रहे हैं। प्रतिभागियों की हालिया तस्वीरें तो कुछ यही कहानी बयां कर रही हैं। फैजल शेख, कनिका मान, चेतना पांडे और प्रतीक सहजपाल समेत शो के कुछ प्रतिभागी हाल ही में बीच पर कहर ढाते नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फैजल शेख - फोटो : सोशल मीडिया
फैजल ने दिखाए ऐब्स
हालिया तस्वीरों में शो के प्रतिभागी मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख समुद्र पर खूब एंजॉय करते नजर आए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो भी पोस्ट की, जिसमें वह ऐब्स फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। फैजल के साथ-साथ कोरियोग्राफर तुषार कालिया और 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रह चुके प्रतीक सहजपाल ने भी कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तीनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक सहजपाल का गजब स्टाइल
'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा बनने आए प्रतीक सहजपाल का स्टाइल भी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वह आसमानी शॉर्ट्स में बीच पर अपने ऐब्स फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए। फैजल शेख और प्रतीक सहजपाल ने बीच पर रहते हुए जमकर रील्स वीडियो भी बनाए। दोनों अपने एक वीडियो में रनिंग करते नजर आए। फैंस को इनका यह अंदाज काफी पसंद आया।

4 of 5
चेतना पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
चेतना पांडे ने बोल्ड लुक से ढाया कहर
'खतरों के खिलाड़ी 12' के लड़कों से अलग महिला प्रतिभागियों की बात करें तो वह भी किसी से पीछे नहीं रहीं। एक्ट्रेस चेतना पांडे ने अपनी एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह व्हाइट मोनोकिनी पहनकर पोज देती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेतना पांडे, कनिका मान, एरिका पैकर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका मान और एरिका पैकर्ड ने भी बरपाया कहर
बीच पर कनिका मान और एरिका पैकर्ड ने भी खूब जलवे बिखेरे। चेतना, कनिका और एरिका तीनों एक्ट्रेस ने साथ मिलकर एक से बढ़कर एक पोज भी दिए। 'खतरों के खिलाड़ी 12' को लेकर खबर आई थी कि एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड ने पहले सप्ताह में ही शो को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस ने रुबीना दिलैक की एक पोस्ट पर 'मिसिंग यू' लिखा था, जिसके बाद से उनके शो से बाहर होने की बात को सच माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें