शक्ति कपूर
शक्ति कपूर ने पुरानी फिल्मों में विलेन और कॉमिक दोनों किरदार निभाए थे। लेकिन उन्हें ज्यादातर विलेन के रूप में ही जाना जाता था। उन्होंने राजा बाबू, हंगामा, हलचल, मालामाल वीकली, चुप चुपके, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, तोहफा और 'कुली नंबर वन' जैसी फिल्मों में कॉमिक रोल से हंसा-हंसाकर लोगों को लोटपोट कर दिया था। इन किरदारों के लिए अभिनेता की खूब तारीफ भी हुई है।