फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप नाहर के खुदकुशी करने पर साथ काम कर चुकीं निर्देशक भी हैरान, कहा- ‘वह फेसबुक पर बहुत...’

Tue, 16 Feb 2021 09:15 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा दासगुप्ता, संदीप नाहर - फोटो : instagram/sandeepnahar_official
अभिनेता संदीप नाहर ने 15 फरवरी को खुदकुशी कर ली। उनके करीबियों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। संदीप नाहर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार की केसरी और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना में भी काम किया था। अब खानदानी शफाखाना की निर्देशक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
संदीप नाहर - फोटो : instagram/sandeepnahar_official
एक वेबसाइट ने निर्देशक शिल्पी दासगुप्ता से बात की। शिल्पी ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि संदीप ने इस तरह का कदम उठाया। ‘मैं वाकई बहुत परेशान हूं।‘ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह संदीप के संपर्क में थीं तो उन्होंने कहा कि ‘संदीप फेसबुक पर बहुत सक्रिय था। जब भी कोई अच्छी भूमिका या काम होता था तो वह हमेशा मैसेज भेजता था। जब भी इस तरह का कोई अवसर मिलता वह ऐसा करता था।‘
विज्ञापन

3 of 5
संदीप नाहर - फोटो : instagram/sandeepnahar_official
शिल्पी से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म के लिए संदीप को किस तरह कास्ट किया तो उन्होंने बताया कि ‘यह एक प्रक्रिया के तहत हुआ था। आमतौर पर अभिनेता कास्टिंग डायरेक्टर के पास आते हैं और ऑडीशन देते हैं। संदीप एक बहुत अच्छा इंसान था और हमेशा मदद के लिए बहुत उत्सुक रहता था। वह एक बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता था।‘
 

4 of 5
संदीप नाहर - फोटो : instagram/sandeepnahar_official
बता दें कि संदीप नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर पर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले संदीप ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर पत्नी कंचन शर्मा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वैसे तो जिंदगी में कई परेशानियां होती हैं लेकिन वह मानसिक रूप से थोड़े स्थिर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संदीप नाहर, कंचन शर्मा - फोटो : instagram/sandeepnahar_official
संदीप ने वीडियो में आगे कहा कि ‘स्थिर इसलिए नहीं हूं क्योंकि इसके पीछे का कारण है मेरी पत्नी कंचन शर्मा। हो क्या रहा है कि पिछले डेढ़ दो साल से मैं एक ट्रॉमा में जी रहा हूं। मैं उसे समझा-समझा कर थक गया हूं। वो हमेशा अतीत की बातें करती है, हमेशा लड़ती है, साल के 365 दिन में 200 बार आत्महत्या करने की धमकी देती है। मर जाऊंगी, तुझे फंसा दूंगी, तेरे खानदान को फंसा दूंगी...इन सब बातों को सुन-सुनकर मैं परेशान हो गया हूं।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें