फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत का निजी जिंदगी पर खुलासा, बोलीं- ‘16 की उम्र में अंडरवर्ल्ड माफिया की गिरफ्त में थीं’

Tue, 16 Feb 2021 08:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना रणौत अपनी हर पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह ट्विटर पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से हैं और बेबाक तरीके से अपनी बात रखती हैं। अब कंगना ने एक ट्वीट कर बताया कि जब वह 15 साल की थीं तो घर से भाग गई थीं। यही नहीं बगैर किसी के मदद के उन्होंने मुंबई में अपना घर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया कि उनके पिता ने उन दिनों में उनकी कोई मदद नहीं की। कंगना बताती हैं कि 16 साल की उम्र में वह अंडरवर्ल्ड माफिया की गिरफ्त में थीं। इन सबके बावजूद वह संघर्ष करती रहीं और इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram-kanganaranaut
कंगना ने ट्वीट किया कि ‘मैंने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और संघर्ष के दिनों में मेरे पिता ने मेरा साथ देने से इनकार कर दिया। मैं खुद पर निर्भर थी। 16 साल की उम्र में मैं अंडरवर्ल्ड माफिया की गिरफ्त में थी। 21 साल की उम्र में मैंने अपनी जिंदगी के सभी दुश्मनों को कुचल दिया और नेशनल अवॉर्ड जीतकर एक सफल अभिनेत्री बनी, मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में अपने पहले घर की मालिक बन चुकी थी।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
शूटिंग में व्यस्त हैं कंगना
कंगना इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश में हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त हैं। रविवार को वक्त निकालकर अभिनेत्री सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचीं। वह यहां जंगल सफारी एंजॉय करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
पिछले दिनों कंगना रणौत ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से अपनी तुलना करते हुए कंगना ने पहले तो खुद को ब्रह्मांड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री बताया, इसके बाद एक्शन के मामले में खुद को टॉम क्रूज से भी बेहतर बताया। कंगना ने ट्वीट किया था कि 'एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड में ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें