फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khalnayak 2: 30 साल बाद फिर पर्दे पर होगी बल्लू बलराम की वापसी! सुभाष घई ने किया 'खलनायक' के सीक्वल का एलान

Wed, 23 Aug 2023 02:19 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया

सन् 1993 में आई बॉलीवुड फिल्म मेकर सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'खलनायक' ने 6 अगस्त को 30 साल पूरे कर लिए हैं। माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ स्टारर यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में उनके अभिनय को सिनेप्रेमियों से खूब सराहना मिली थी। 30 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए निर्माता 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए फिल्म को फिर से रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

2 of 6
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने खुलासा किया कि 4 सितंबर को फिल्म का प्रीमियर भी आयोजित किया जाएगा। दर्शकों को आज भी फिल्म का लोकप्रिय गाना 'चोली के पीछे क्या है' याद है। माधुरी दीक्षित की शानदार अदाएं और गाने की आकर्षक बीट्स आज भी प्रशंसकों के बीच वही उत्साह जगाती है।

विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त व राखी (खलनायक) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

उन्होंने कहा, "जैसा कि हम खलनायक की 30वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मैं यह घोषणा करते हुए काफी खुश हूं कि मुक्ता आर्ट्स 5 सितंबर को इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को फिर से रिलीज किया जाएगा।" इस दौरान सुभाष घई ने इस बात की भी घोषणा कि वह 'खलनायक' के सीक्वल को लाने की भी तैयारी कर रहे हैं।

4 of 6
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा से ही नोस्टेलेजिया पसंद आता है। बल्लू जैसा किरदार फैंस को तब भी बहुत पंसद आया था और आज भी खूब पसंद आता है। ऐसे में वह इस फिल्म के काम पर काम कर रहे हैं। इसकी कहानी से लेकर अन्य चीजों पर काम जारी है, जिसे वह खुद लीड कर रहे हैं।

Alia Bhatt: बचपन में अपने ही शरीर की आलोचना करती थीं आलिया भट्ट, वर्षों बाद अभिनेत्री का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

5 of 6
खलनायक - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, “तीन दशक पहले हमें दर्शकों से जो प्यार और समर्थन मिला था, वह वास्तव में जबर्दस्त था और ऐसा लगता है कि यह खलनायक के जादू को बड़े पर्दे पर वापस लाने का सही समय है। खलनायक को लेकर मेरे दिल में एक खास जगह है। 4 सितंबर को मुक्ता आर्ट्स और रेडियो नशा इस मील के पत्थर को मनाने के लिए आईनॉक्स, इनऑर्बिट मॉल मलाड में एक विशेष प्रीमियर कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। प्रीमियर में फिल्म के प्रतिष्ठित कलाकार और क्रू उपस्थित रहेंगे।''

RARKPK: करण जौहर ने फिल्म में जान-बूझकर दिया जया बच्चन को गुस्सैल किरदार? खुद बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय दत्त - फोटो : social media
'खलनायक' में संजय दत्त ने अपनी जबर्दस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लियो' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें थलपति विजय भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है। फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 

यह भी पढ़ें- Paresh Rawal: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर परेश रावल ने खुलकर की बात, बोले- बी-टाउन को कोई हिला नहीं सकता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें