नेटफ्लिक्स पर बीते शुक्रवार एक नई वेब सीरीज रिलीज हुई है जिसका नाम है 'खाकी: द बिहार चैप्टर'। यह सीरीज, आईपीएस ऑफिसर अमित लोढ़ा द्वारा लिखी गई किताब पर आधारित है। जिसमें, उन्होंने बिहार में अपनी पोस्टिंग के दौरान हुई घटनाओं का पूरा सच बताया है। जब से यह सीरीज रिलीज हुई है, तब से सबसे ज्यादा चर्चा गैंगस्टर चदंन महतो की हो रही है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर बिहार पर आतंक बरसाने वाला यह शख्स कौन है? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...