फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्री के इन बौने सितारों ने एक्टिंग से जीता दिल, अब लाइमलाइट से दूर जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Sat, 18 Jan 2020 12:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बौने एक्टर्स - फोटो : Twitter
दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति का खिताब जीतने वाले नेपाल के खगेंद्र थापा मागर की 27 साल की उम्र में मौत हो गई। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने वाले थापा के परिवार ने शुक्रवार को सूचना दी कि नेपाल के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। थापा 67.08 सेंटीमीटर (2 फीट 2.41 इंच) लंबे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार निमोनिया की वजह से खगेंद्र थापा की मृत्यु हो गई। खगेंद्र की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में कई बौने हैं जो एक्टर्स हैं। ये एक्टिंग करते हैं और कमाल करते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो एक्टर्स।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ज्योति आमगे - फोटो : पीटीआई

ज्योति आम्गे

ज्योति आम्गे की हाइट 2.06 फीट है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार ज्योति विश्व की सबसे छोटे कद की जीवित महिला हैं।ज्योति बिग बॉस सीजन 6 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। उन्होंने टीवी सीरीज अमेरिकन हॉरर स्टोरी के चौथे सीजन फ्रीक शो (2014) में भी काम किया है।
विज्ञापन

3 of 6
अजय कुमार - फोटो : Twitter

अजय कुमार

अजय कुमार मलयालम फिल्मों के कॉमेडियन हैं। उनकी हाइट 2.6 फीट की है। वह मलयाली फिल्म 'अद्भुत द्वीप' में नजर आ चुके हैं। इनके नाम दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।पहला किसी फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले सबसे कम कद के एक्टर का और दूसरा मूवी को डायरेक्ट करने वाले सबसे कम कद के शख्स होने का।

4 of 6
kk goswami - फोटो : social media

केके गोस्वामी

केके गोस्वामी की हाइट 3 फीट है। वो कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। हाल ही में केके भाभी जी घर पर हैं सीरियल में नजर आए थें। इन्होंने 'सीआईडी', 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट', 'त्रिदेवियां', 'जूनियर टी', और 'गुटर-गू' जैसे सीरियलों में काम किया है। के के गोस्वामी मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले हैं। गोस्वामी को बचपन में सर्कस वाले लेने आए थे। मोटी रकम देने को तैयार थे लेकिन उनके पिता को अपने बेटे से बहुत प्यार था। उन्होंने केके को नहीं ले जाने दिया।

विज्ञापन

5 of 6
जूही असलम - फोटो : social media

जूही असलम

जूही असलम को फैंस ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ सीरियल की भारती के रूप में जानते हैं। इस शो से जूही इतनी फेमस हुईं कि लोग उनका असली नाम भूल भारती बुलाने लगे। आज जूही असलम को पहचान की जरूरत नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब लोग उनका खूब मजाक उड़ाते थे। दरअसल जूही की हाइट बहुत कम है। वो 3.5 फुट की हैं। ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ के अलावा 28 साल की जूही ने ‘जोधा अकबर’ और ‘कबूल है’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया है। जूही पिछले साल ही बेटे की मां बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lilliput

लिलीपुट

लिलीपुट बहुत ही पुराने और पॉपुलर बौने एक्टर हैं। उनकी हाइट 3.5 फीट है। लिलीपुट ने 'बंटी और बबली', 'स्वर्ग', 'आंटी नंबर वन', 'कभी तुम कभी हम' सहित कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं वो देख भाई देख, सीआईडी और मानो या ना मानो जैसे बड़े टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। उम्र के इस पड़ाव में कोई उन्हें काम देने को तैयार नहीं है इस वजह से वह कर्ज में डूबे हुए हैं। लोग भूल गए हैं कि इस बेहतरीन एक्टर ने एक समय इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन काम किए थे। ये बात उन्होंने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें