कन्नड़ एक्टर सुपर स्टार यश आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश ने बिना गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम बनाया। लोगों ने उनकी फिल्मों 'केजीएफ: चैप्टर 1' और 'केजीएफ: चैप्टर 2' की ऐतिहासिक सफलता को देखा है, जिन्होंने दुनिया भर में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, लेकिन बहुत से लोग इन ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए अभिनेता के संघर्ष को नहीं जानते हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए एक नजर डालते हैं उनकी लाइफ के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स पर...