फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'KGF' एक्टर यश ने वीडियो शेयर कर फैंस को दी ये खुशखबरी, सुनकर नहीं होगा यकीन

Thu, 27 Jun 2019 03:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
KGF ACTOR

फिल्म 'केजीएफ' से अपने फैन्स के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता यश ने फैंस को एक वीडियो जारी कर खुशखबर दी है। दरअसल यश की पत्नी राधिका पंडित दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जी हां ये बात सच है। केजीएफ स्टार यश दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
KGF - फोटो : instagram

इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने अपनी फिल्म के नाम का जिक्र करते हुए लिखा है, 'YGF chapter 2।' ये वीडियो काफी मजेदार ढंग से बनाया गया है जिसमें लिखा है- 'हाय एव्री वन- मैं आर्या। आपलोगों को यकीन नहीं होगा, जो मैंने अभी-अभी सुना है। वे मेरे पापा की स्पीड की बात कर रहे थे लेकिन इतनी? एक मिनट रुकिए। क्या यह काफी जल्दी है या अनाउंस के लिए देर हो चुकी है? लेकिन मुझे यकीन है कि आपलोग खुश होंगे। मैं भी हूं क्योंकि मेरे पैरंट्स फिर से माता-पिता बनने वाले हैं। बेबी नंबर 2 के लिए। रुकिए, क्या इसका मतलब ये है कि मुझे अपने खिलौने शेयर करने होंगे? ठीक है। स्वैग से करेंगे उसका स्वागत- आर्या यश।' 

विज्ञापन

3 of 4
yash - फोटो : Twitter
वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। इससे पहले अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यश ने अपने फैन्स के लिए अपनी पहली बेटी की तस्वीर शेयर की थी। यश की बेटी का नाम आर्या है। आर्या अभी 6 महीने की हैं।

विज्ञापन

4 of 4
KGF
वर्क फ्रंट की बात करें तो यश स्टारर कन्नड फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। कलेक्शन के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म में यश की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। यश अब केजीएफ चैप्टर 2 की तैयारी में जुट चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें