केजीएफ चैप्टर की तीसरी कड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बढ़ेगा बजट, होगी और विशाल
होम्बाले फिल्म्स के भीतर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ को लेकर जो कुछ भी चल रहा है, उसकी हलचल यहां मुंबई फिल्म जगत में भी महसूस की जा रही है। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को हिंदी में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रिलीज किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, मुंबई में इस फिल्म को लेकर जो खबरें छन छनकर सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 3’ एक अलग ही स्तर की फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का प्रस्तुतीकरण विश्वस्तरीय करने के लिए इसमें हॉलीवुड के तकनीशियनों की मदद ली जा रही है और फिल्म का बजट भी बढ़ाया जा रहा है।