'केजीएफ चैप्टर 2' साल 2022 की मोस्ट अवेडिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सामने आ गया है और आते ही इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। 'केजीएफ 2' का ट्रेलर ग्रैंड तरीके से जारी किया गया। इस मौके पर एक इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा करण जौहर भी नजर आए थे। इस मौके पर यश से मीडिया वालों ने सवाल किया कि संजय दत्त सेट पर कैसे काम करते हैं। इस बारे में बताते हुए यश ने उस किस्से के बारे में बताया, जब संजय दत्त ने यश से कहा था कि मेरी बेइज्जती मत करना।