विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उन युवा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनकी फिल्मों से दर्शकों को वैसी ही आस बंधने लगी है जैसी वह अब तक विद्या बालन की फिल्मों से करते रहे हैं। हिंदी सिनेमा में विद्या बालन की फिल्मों ‘द डर्टी पिक्टर’ और ‘कहानी’ से जो बदलाव आया है, उसका फायदा तमाम दूसरी अभिनेत्रियों को भी मिल रहा है। निर्माताओं में महिला विषयक फिल्मों को लेकर प्रयोग करने की हिम्मत बंधी है और ऐसी फिल्मो के बॉक्स ऑफिस पर चल निकलने से, तापसी पन्नू, सुष्मिता सेन, रवीना टंडन से लेकर तृप्ति डिमरी जैसे तमाम अभिनेत्रियों के करियर का ग्राफ बदल गया है।