फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2 Worldwide Collection: ‘केजीएफ 1’ के लाइफटाइम कलेक्शन को दूसरे दिन ही मात, केरल में मचा दिया बवाल

Sat, 16 Apr 2022 06:32 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
केजीएफ चैप्टर 2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जो काम ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों और ‘आरआरआर’ ने तेलुगू सिनेमा के लिए किया, वही काम निर्देशक प्रशांत नील और अभिनेता यश की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा के लिए कर दिखाया है। अरसे तक भारतीय सिनेमा की पहचान के रूप में ‘बॉलीवुड’ के नाम से उपहास का नाम पाकर भी इतराते रहे हिंदी सिनेमा की चौधराहट भी इसी के साथ धीरे धीरे कम होती दिख रही है। बीते दो साल में तेलुगू सिनेमा ने हिंदी सिनेमा के कारोबार को पहले ही धकिया कर दूसरे नंबर पर कर दिया है। अब कन्नड़ सिनेमा भी अपनी अहमियत दिखाने को बेताब है। फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने अपने पहले दो दिनों में ही इतनी कमाई कर डाली है, जितनी कमाई इसके पहले रिलीज हुई इसकी कहानी ‘केजीएफ 1’ ने अपने पूरे काराबोर के दौरान की थी।
यहां पढ़ें फिल्म ‘केजीएफ 2’ का रिव्यू 

KGF Chapter 2 Review: रॉकी भाई की सीटीमार एंट्री ने ऐसे लूटी महफिल, कांचा छूटा पीछे, अधीरा को देख पक्का डर जाओगे

 
विज्ञापन

2 of 6
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहिद कपूर ने छोड़ा मैदान

‘केजीएफ चैप्टर वन’ को कन्नड़ की पहली फिल्म माना जा सकता है जिसने इस भाषा की फिल्मों के बारे में लोगों को गंभीरता से सोचने पर मजबूर किया। ये फिल्म शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘जीरो’ के सामने हिंदी में भी रिलीज हुई और उस समय इसने जिस तरह का कारोबार किया, उसे देखते हुए इस बार इसकी सीक्वेल ‘केजीएफ 2’ के सामने किसी बड़े हिंदी सितारे की बॉक्स ऑफिस पर उतरने की हिम्मत तक नहीं पड़ी। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ इसी के चक्कर में अगले हफ्ते के लिए खिसक ली।

विज्ञापन

3 of 6
केजीएफ 1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमाई ‘केजीएफ चैप्टर 1’ की
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के दो दिन के वैश्विक कारोबार पर बात करने से पहले जानना ये जरूरी है कि फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर क्या करिश्मा किया था? इस फिल्म ने साल 2018 में रिलीज के समय घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 227 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसकी वर्ल्डवाइड कमाई तब 237 करोड़ रुपये रही थी और तब भी ये किसी कन्नड़ सितारे की उन दिनों तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी गई थी। लेकिन, फिल्म के सीक्वेल यानी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने आते ही सबके तोते उड़ा दिए हैं।
यहां पढ़ें फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का पहले दिन का कलेक्शन

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में रॉकी का तूफान, पहले ही दिन जमाया पहले नंबर पर कब्जा

 

4 of 6
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘केजीएफ चैप्टर 2’ का करिश्मा
निर्देशक यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ पूरी दुनिया मे करीब 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। अकेले भारत में इसके सात हजार स्क्रीन्स पर रिलीज होने की जानकारी सामने आ रही है। एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ जब सिनेमाघरों में आई तो उस समय ‘द कश्मीर फाइल्स’ का हल्ला सिर्फ उत्तर भारत में ही था। लेकिन, ‘केजीएफ 2’ को ‘कश्मीर फाइल्स’ के अलावा ‘आरआरआर’ और ‘बीस्ट’ से भी कड़ी टक्कर मिली। ‘आरआरआर’ तो अब भी देश के तमाम सिनेमाघरो में अच्छा कारोबार कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘केजीएफ चैप्टर 2’ का कलेक्शन
इस परिस्थिति मे रिलीज होने के बावजूद फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने रिलीज के पहले दो दिन में ही 270 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बटोर लिए हैं। ध्यान रहे कि फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 237 करोड़ रुपये लाइफटाइम का रहा था। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी सभी भारतीय भाषाओं में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने तो सबको चौंकाते हुए देश में अब तक रिलीज हुईं हिंदी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है।
यहां पढ़ें फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 2: गुरुवार की रिलीज में सबसे आगे निकला रॉकी का रथ, बॉलीवुड को चुनौती, रोक सको तो रोक लो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मलयालम में खुला नया बाजार
एक कन्नड़ फिल्म के हिंदी में डब होकर हिंदी भाषी दर्शकों के बीच पहले दिन कमाई का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने की जानकारी ने हिंदी सिनेमा के साथ साथ तेलुगू सिनेमा वालों के लिए भी परेशानी बढ़ाई है। फिल्म ‘केजीएफ 2’ के हिंदी संस्करण ने रिलीज के पहले दिन के रिकॉर्ड में सिर्फ ‘वॉर’ को ही नहीं बल्कि ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ को भी मात दी। इस फिल्म ने मलयालम में कन्नड़ सिनेमा का नया बाजार भी खोल दिया है। केरल में जहां फिल्म ‘आरआरआर’ की पहले दिन की ओपनिंग चार करोड़ रुपये और ‘बाहुबली 2’ की ओपनिंग 5.45 करोड़ रुपये की लगी थी, फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने वहां पहले दिन की कमाई 7.4 करोड़ रुपये की करके एक नया संकेत दे दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें