14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई साउथ सिनेमा की शानदार फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को रिलीज हुए छह हफ्तों से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब भी इस फिल्म की धांसू कमाई जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1230 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर लिया है लेकिन अभी भी कमाई की रफ्तार रुकती हुई नजर नहीं आ रही है। फैंस को रॉकी भाई के अवतार में यश का जलवा और अधिरा बने संजय दत्त बेहद पसंद आए हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी मौजूद है, जिसे आप 199 रुपये ज्यादा देकर देख सकते हैं। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो हम आपको वह छह कारण बताते हैं, जिसकी वजह से ही आपको यह फिल्म इस वीकएंड पर जरूर देखनी चाहिए।