फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash 19: एक्शन के बाद अब रोमांस करते नजर आएंगे रॉकी भाई, जानिए कौन होगी उनकी अगली हीरोइन?

Fri, 17 Jun 2022 04:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केजीएफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद अब अभिनेत्री पूजा हेगड़े कन्नड़ सिनेमा में एंट्री करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 'राधे श्याम' में काम प्रभास के साथ काम करने के बाद अब पूजा हेगड़े 'केजीएफ' स्टार यश के साथ फिल्म करने जा रही हैं। निर्माताओं ने इस फिल्म का नाम 'यश 19' निर्धारित किया है।
विज्ञापन

2 of 4
यश 19 - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि पूजा हेगड़े को 'यश 19' के निर्माताओं द्वारा संपर्क किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन नर्तन द्वारा किया जाएगा। बता दें कि नर्तन वही हैं, जिन्होंने 2017 में आई कन्नड़ फिल्म 'मुफ्ती' का निर्देशन किया था। यदि पूजा हेगड़े और मेकर्स इस प्रोजेक्ट पर राजी हो जाते हैं तो हम पहली बार अभिनेत्री और यश को स्क्रीन शेयर करते हुए देखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
खबरें के मुताबिक पूजा को सूर्या अभिनीत एक तमिल फिल्म भी ऑफर की गई थी। हालांकि पूजा ने महेश बाबू और त्रिविक्रम की फिल्म SSMB28 को डेट इश्यू के कारण छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी टीम ने यह कहकर इनकार कर दिया है कि डेट्स का मुद्दा है, लेकिन वह बहुत रुचि रखती हैं और जब भी फिल्म शुरू होगी, डेट्स एडजस्ट कर लेंगी।
विज्ञापन

4 of 4
Yash 19 - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट
यानी पूजा हेगड़े, सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ और विजय देवरकोंडा के साथ ‘JGM’ में नजर आएंगी। इसके अलावा यश जल्द ही केजीएफ-3 की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि दोनों की जोड़ी को फैंस कितना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें