फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangubai Kathiawadi: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद  OTT पर आएगी गंगूबाई, जानिए कब और कहां कर सकेंगे स्ट्रीम

Wed, 20 Apr 2022 05:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में आलिया के काम को भी काफी सराहा गया था। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म आलिया के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। आलिया भट्ट की यह फिल्म अब ओटीटी पर छा जाने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 3
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स ने किया तारीख का एलान
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की ओटीटी रिलीज की तारीख का एलान नेटफ्लिक्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर गंगूबाई काठियावाड़ी का एक प्रोमो वीडियो डालते हुए बताया कि यह फिल्म अब ओटीटी पर जल्द ही देखी जा सकती है। नेटफ्लिक्स ने लिखा, 'देखो-देखो चांद नेटफ्लिक्स पर आ रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी एक बायोपिक है जिसमें लीड रोल आलिया ने निभाया है। रिलीज से पहले यह फिल्म काफी विवादों में रही। इस फिल्म को लेकर गंगूबाई के परिवार का कहना था कि इसमें गंगूबाई के किरदार को गलत तरीके से दिखाया गया है। मामला कोर्ट तक पहुंचा लेकिन आखिरकार यह फिल्म रिलीज हो ही गई। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि सेलेब्स ने भी काफी सराहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें