केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : insta-yash_kgf_fan_page
ऐसे बन पाए बड़े स्टार
इस इंटरव्यू में अभिनेता यश ने फिल्म को मिली सफलता के बारे में बात की। यश से जब पूछा गया कि वह इतने बड़े स्टार कैसे बन पाए तो वह बोले, "सिर्फ मैं नहीं कोई भी स्टार तब बनता है, जब दर्शक उसकी फिल्म को प्यार देते हैं। अगर दर्शक किसी स्टार की फिल्म देखने के लिए थिएटर जांए और सीटी बजाएं तभी हम जैसे लोग स्टार बन पाते हैं। मुझे लगता है कि दर्शकों को आगे भी ऐसा करते रहना चाहिए न सिर्फ मेरे लिए बल्कि दूसरे स्टार्स के लिए भी। चाहे वह स्टार किसी भी इंडस्ट्री से आता हो आप उसको सपोर्ट करते रहें। इससे हम अपनी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को और बड़ा बनाने में सफल रहेंगे। हमें एक-दूसरे से लड़ने की बजाए, दुनिया की बाकी इंडस्ट्री से लड़ने की जरूरत है।"