फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Yash Action Movies: KGF 2 ही नहीं एक्टर यश की इन फिल्मों में भी हैं धमाकेदार एक्शन, ओटीटी पर हैं मौजूद

Mon, 25 Apr 2022 07:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एक्टर यश की फिल्में ओटीटी पर - फोटो : social media
फिल्म बाहुबली के बाद से साउथ की एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं। चाहें वह पुष्पा हो या रॉकी भाई का जादू। अगर देखा जाए तो साउथ की फिल्मों अगर सबसे ज्यादा लोगों को अगर कुछ पसंद आता है, तो शानदार कहानी कहने का तरीका और दमदार एक्शन। इस समय एक्टर यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और दर्शकों को उनके दमदार डायलॉग के साथ एक्शन काफी पसंद आ रहा है। अगर आप भी रॉकी भाई के एक्शन थ्रिलर के दीवाने हैं तो केजीएफ की तरह उनकी कई ऐसी फिल्में हैं, जो दमदार एक्शन से भरपूर हैं। इन फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म आप किस ओटीटी पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
केजीएफ चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ 1
इस समय सिनेमाघरों में केजीएफ 2 छाई हुई है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसलिए सबसे पहले बात करते हैं...केजीएफ चैप्टर 1 की। ये फिल्म भी लोगों को खूब पसंद आई थी। अगर आपने केजीएफ चैप्टर 1 नहीं देखी है तो इसे आप अमेजन प्राइम (Amazon Prime)और वूट (Voot) पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Yash Best Movies On OTT - फोटो : सोशल मीडिया
रैम्बो स्ट्रेट फॉरवर्ड
साल 2016 में आई एक्टर यश की फिल्म रैम्बो स्ट्रेट फॉरवर्ड एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को महेश राव ने निर्देशित किया है और के, मंजू द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव (Sony liv) पर देख सकते हैं।
 

4 of 6
मास्टरपीस - फोटो : सोशल मीडिया
मास्टरपीस
साल 2015 में आई फिल्म 'मास्टरपीस' फिल्म में भी आपको एक्टर यश का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म मंजू मांडव्य द्वारा लिखित है और निर्देशित है। इस फिल्म में एक्टर यश के अपोजिट अभिनेत्री शानवी श्रीवास्तव हैं। इसके अलावा सुहासिनी मणिरत्नम, पी. रविशंकर  जैसे सितारे भी अहम किरदार में थे। इस फिल्म को आप यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गजकेसरी - फोटो : सोशल मीडिया
गजकेसरी
एक्टर यश की फिल्म 'गजकेसरी' सुपरहिट रही थी। साल 2014 में आई अभिनेता की ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर है। इसी के साथ फिल्म में आपको रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म गजकेसरी को आप ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 (Zee5) पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी
साल 2014 में आई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज रामचारी में यश के अपोजिट राधिका पंडित दिखाई दी थीं। इस फिल्म में दोनों के बीच क्यूट लव स्टोरी थी। एक्टर यश की इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें