KGF
- फोटो : social media
फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के टीजर के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की भी तैयारी चल रही है। हालांकि, फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है इसलिए कहा नहीं जा सकता कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कब तक रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और इसमें यश, संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, अनंत नाग जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।