कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने अपनी अखिल भारतीय रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। फिल्म की तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी दर्शकों के बीच भी इतनी जबर्दस्त मांग है कि इसे रिलीज करने के लिए स्क्रीन्स लगातार बढ़ाने पड़ रहे हैं। फिल्म ‘बीस्ट’ को हिंदी में रिलीज करने को लेकर हुए विवाद का फायदा भी फिल्म ‘केजीएफ 2’ को मिलता दिख रहा है। इसकी रिलीज में अब कुछ ही घंटे का समय शेष है और अब तक हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।