साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब 'केजीएफ- चैप्टर 1' के हिंदी वर्जन की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो 4 दिनों में इस फिल्म ने सभी वर्जन को मिलाकर 66 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।