फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में बज रहा साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF का डंका, 4 दिन में ही कमा लिए इतने करोड़

Tue, 25 Dec 2018 09:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kgf
साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब 'केजीएफ- चैप्टर 1' के हिंदी वर्जन की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो 4 दिनों में इस फिल्म ने सभी वर्जन को मिलाकर 66 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kgf
जहां एक तरफ KGF यूके में सबसे तेजी से $300K कमाने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बनी। वहीं हिंदी वर्जन की कमाई भी शाहरुख की फिल्म जीरो को पछाड़ती हुई दिख रही है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 2.10 करोड़ दूसरे दिन 3 करोड़ और तीसरे दिन करीब 5 करोड़ की कमाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो चौथे दिन फिल्म ने कुल 4 करोड़ का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर KGF ने हिंदी भाषा में 4 दिन में लगभग 15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
kgf
बता दें केजीएफ यानि कोलार गोल्ड फील्ड ने हिंदी में दो करोड़ 10 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। केजीएफ को क्रिसमस पर और अच्छा कलेक्शन मिलने की उम्मीद है। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ 50 लाख का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन मिला था। इसमें कर्नाटक से 25 करोड़, तमिलनाडु सर्किट से तीन करोड़ और ओवरसीज से एक करोड़ 60 लाख रुपये शामिल थे।

4 of 5
KGF - फोटो : social media
फिल्म के कंटेंट की काफी तारीफ की जा रही है। जिसका नतीजा आप कलेक्शन के रूप में देख चुके हैं। फिल्म की सफलता को देखते हुए तेलुगु भाषी क्षेत्रों में इसकी स्क्रीन्स को बढ़ाया जा रहा है। बता दें, साउथ इंडियन फिल्म KGF कन्नड़ में बनी है। यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। 1951 से शुरू हुई ये कहानी केजीएफ, यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी है। कहानी एक महत्वाकांक्षी लड़के रॉकी की है जिसकी मां ने मरने से पहले उससे वादा लिया है कि वो जिये जैसे भी, लेकिन मरेगा दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KGF
फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। बता दें केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में लीड रोल में एक्टर यश के साथ श्रीनिधि, अनंतनाग, तमन्ना भाटिया भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें