फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्डवाइड तेजी से कलेक्शन करने वाली कन्नड़ फिल्म बनी KGF, यश की फिल्म ने अब तक बटोरे इतने करोड़

Sun, 23 Dec 2018 10:31 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kgf
साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म KGF बॉक्स ऑफस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया। अब दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। KGF यूके में सबसे तेजी से $200K कमाने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
kgf
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की माने तो फिल्म ने दूसरे दिन करीब 20 करोड़ की कमाई की। इस तरह दो दिन में ही फिल्म ने सभी वर्जन से 38 करोड़ की कमाई कर ली है। जो किसी कन्नड़ फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है।फिल्म के कंटेंट की काफी तारीफ की जा रही है। जिसका नतीजा आप कलेक्शन के रूप में देख चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kgf
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिलने वाला है। फिल्म हिंदी में 8 करोड़ तक का वीकेंड कलेक्शन दे सकती है। बता दें केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।

 

4 of 5
KGF - फोटो : social media
प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में यश ने लीड रोल निभाया है। 'केजीएफ' में तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय ने आइटम सांग किए हैं। केजीएफ हिंदी में 1500 स्क्रींस पर रिलीज की गयी है, जबकि कन्नड़, तेलुगु में 400, तमिल में 100 और मलयालम में 60। केजीएफ का बजट 70 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो बजट निकालने में कुछ ज्यादा समय नहीं लगेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kgf
1951 से शुरू हुई ये कहानी केजीएफ, यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी है। कहानी एक महत्वाकांक्षी लड़के रॉकी की है जिसकी मां ने मरने से पहले उससे वादा लिया है कि वो जिये जैसे भी, लेकिन मरेगा दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर। कहानी को दो भागों में बांटा गया है और इसका पहला भाग है ये ‘केजीएफ – चैप्टर वन’ नाम से रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें