zero
- फोटो : twitter
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो नॉन हॉलीडे के दिन रिलीज हुई जीरो ने पहले दिन ठीक ठाक बिजनेस कर लिया। शाहरुख की फिल्मों से जिस तरह उम्मीद होती है जीरो का कलेक्शन उतना नहीं रहा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'जीरो कुल 4,380 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। शुक्रवार को फिल्म ने कुल 20.14 करोड़ का बिजनेस कर लिया।' यही हाल रहा तो तीसरे दिन फिल्म जरूर 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।