केजीएफ 2
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन, अभिनेता यश अपनी फिल्म ‘केजीएफ’ का दूसरा चैप्टर लेकर तैयार हैं। ‘केजीएफ’ चैप्टर टू भी अपनी पहली फिल्म की तरह कन्नड़ में ही मूल रूप से बनी एक्शन फिल्म है जिसे प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया है। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता हैं, विजय किरागांडुर। चैप्टर 2 की शूटिंग 13 मार्च 2019 को शुरू हुई और ये फिल्म 2020 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान आए संकट के चलते फिल्म की रिलीज लगातार टलती रही। अब ये फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है।