केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ यानी ‘केजीएफ 2’ मुंबई की गलियों में पले बढ़े रॉकी भाई की कहानी है जो मुंबई अंडरवर्ल्ड में अपना सिक्का जमाने के बाद कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) पर अपना आधिपत्य जमाने निकलता है। फिल्म में कन्नड़ के सबसे महंगे अभिनेता यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशक हैं प्रशांत नील। रविवार तक की जानकारी के अनुसार फिल्म करीब छह हजार स्क्रीन्स पर पूरे देश में रिलीज हो रही है।