फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lost: ‘पिंक’ के निर्देशक की अगली फिल्म में पिया को बड़ा मौका, कश्मीर के बाद जी स्टूडियोज की नजर मीडिया पर

Sun, 10 Apr 2022 08:25 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
पिया बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश की दशा और दिशा प्रभावित कर सकने वाले किस्सों को लेकर नए जमाने की फिल्में बना रहे जी स्टूडियोज की पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने शानदार कामयाबी हासिल की है। जी स्टूडियोज की अगली फिल्म मीडिया की अंदरुनी परतों की पड़ताल पर है। धाकड़ लेखक रितेश शाह ने फिल्म के संवाद लिखे हैं। फिल्म में यामी गौतम पर एक बार फिर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, लेकिन फिल्म के रशेज देखने वाले बताते हैं कि इस फिल्म में अभिनेत्री पिया बाजपेयी का किरदार सबको चौंकाने वाला है। उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली पिया बाजपेयी इस बारे में संपर्क किए जाने पर पहले तो फिल्म के बारे में बात करने से कतराती हैं लेकिन फिर उनके किरदार के बारे में हो रही चर्चा का जिक्र करने पर इसका श्रेय फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी को देती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
पिया बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की जिस फिल्म पर मनोरंजन उद्योग की नजर टिकी है, उसका नाम है ‘लॉस्ट’। संकेत ये भी हैं कि फिल्म का नाम रिलीज के पहले बदला भी जा सकता है। मौजूदा दौर में मीडिया की विश्वसनीयता पर उठने वाले सवालों की पड़ताल करती इस फिल्म के लिए अनिरुद्ध ने यामी और पिया के अलावा पंकज कपूर, राहुल खन्ना व नील भूपलम को भी अहम किरदार दिए हैं। फिल्म में उत्प्रेरक का काम करता है पिया बाजपेयी का किरदार। वह कहती हैं, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि ये किरदार सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि इसे देखने वाली तमाम बेटियों को भी अपने जैसा किरदार ही लगेगा। मैंने जैसे ही इस फिल्म की कहानी पढ़ी, इसने मेरे मन के तारों को कहीं झंकृत कर दिया। ये एक मजबूत, महत्वाकांक्षी लेकिन मानवीय चरित्र है। मैं मानती हूं कि ये किरदार निभाना आसान नहीं था लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की जिन्होंने मुझ पर आखिर तक भरोसा किया।’
विज्ञापन

3 of 4
पिया बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिया कहती हैं, ‘अनिरुद्ध रॉय चौधरी के साथ काम करना कुछ यूं था कि जैसे आप किसी फिल्म इंस्टीट्यूट में फिर से पढ़ने पहुंच गए हैं। शूटिंग के दौरान उन्होंने न सिर्फ अभिनय बल्कि फिल्ममेकिंग के भी नए दौर के आयाम दिखाए। वह चौंकाने में यकीन रखते हैं और यही वजह है कि उनके साथ काम करने वाले कलाकार हरदम सतर्क और सजग रहते हैं।’
विज्ञापन

4 of 4
अनिरुद्ध रॉय चौधरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बंगाली सिनेमा का बड़ा नाम बन चुके अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने फिल्म ‘पिंक’ से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की। ‘लॉस्ट’ उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है। मीडिया की विश्वसनीयता पर आईं आंच की पड़ताल करती इस फिल्म की पटकथा श्यामल सेनगुप्ता ने लिखी है। इसकी निर्माता कंपनी जी स्टूडियोज ने फिल्म की रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें