हिंदी और गुजराती के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके अभिनेता रसिक दवे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता काफी समय से बीमार थे। किडनी खराब होने की वजह से शुक्रवार रात अभिनेता ने अंतिम सास ली। रसिक दवे के निधन के बाद अब उनकी पत्नी और अभिनेत्री केतकी दवे ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया है कि रसिक दवे के जाने के बाद उनकी जिंदगी कितनी ज्यादा बदल गई है। उनका यह इंटरव्यू किसी की भी आंखें नम कर दें।