फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'केसरी' के कलेक्शन में गिरावट जारी, सस्पेंस थ्रिलर 'बदला' की रफ्तार कायम

Wed, 27 Mar 2019 08:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kesari, badla - फोटो : social media
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी ओपनिंग के मामले में साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई हालांकि वीकडेज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई और कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को केसरी के कलेक्शन में शुक्रवार की अपेक्षा 50 फीसदी की गिरावट हुई। वहीं मंगलवार को भी इसमें कोई तेजी नहीं दिखी।
विज्ञापन

2 of 5
Kesari - फोटो : file photo
सोमवार की अपेक्षा मंगलवार के कलेक्शन में 10 से 15 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई और कलेक्शन 7 से 7.25 करोड़ रहा। इस तरह फिल्म ने 6 दिन में 94 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अनुमान है बुधवार को ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
विज्ञापन

3 of 5
kesari - फोटो : social media
फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। 

4 of 5
badla - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म बदला ने रिलीज के तीसरे हफ्ते फिल्म अंधाधुन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला ने तीसरे हफ्ते तक 74.45 करोड़ का बिजनेस किया जबकि अंधाधुन ने 73.37 करोड़ कमाए थे। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुतबिक फिल्म ने सोमवार तक वर्ल्ड वाइड 89.43 करोड़ का बिजनेस किया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badla - फोटो : file photo
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें