केसरी चैप्टर 2
- फोटो : यूट्यूब
जलियांवाला बाग की अनकही कहानी
'केसरी चैप्टर 2' साल 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद की घटनाओं पर केंद्रित है। यह सच्ची घटना पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। जलियांवाला बाग के बाद भारतीय वकील सी शंकरन नायर ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानूनी जंग लड़ी थी। इस भूमिका में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। वहीं, आर माधवन ने ब्रिटिश पक्ष का बचाव करने वाले वकील नेविल मैककिनले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अनन्या पांडे भी सहायक भूमिका में हैं।