फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर चढ़ा 'केसरी' रंग, तीसरे हफ्ते अमिताभ-तापसी की 'बदला' हुई सुपरहिट

Sat, 23 Mar 2019 08:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kesari, badla - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की केसरी का रंग चढ़ गया है। फिल्म ने पहले दिन धुआंधार कमाई की जबकि होली की वजह से कई सिनेमाघर सुबह बंद रहे। आधे दिन की कमाई में ही फिल्म ने रिकॉर्ड बना दिया और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं लेकिन अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। वहीं दो हफ्ते पहले रिलीज हुई बदला अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kesari - फोटो : social media
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक केसरी ने दूसरे दिन 17 करोड़ की कमाई की है, हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े ही हैं। जबकि पहले दिन केसरी ने रिकॉर्ड 22 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह फिल्म ने दो दिन में कुल 39 करोड़ जुटा लिए हैं। शनिवार और रविवार को केसरी के कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
kesari - फोटो : social media
फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है। 

4 of 5
badla film - फोटो : social media
अब बात करते हैं 8 मार्च को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला की। फिल्म तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है लेकिन अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है। बदला ने पहले हफ्ते 38 करोड़, दूसरे हफ्ते 29.32 करोड़ की कमाई के साथ अभी तक कुल 67.32 करोड़ जुटा लिए हैं। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badla - फोटो : social media
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ये फिल्म लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें