फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari 2 Box Office Collection Day 2: वीकएंड पर कितना रहा ‘केसरी 2’ का कलेक्शन? जानिए दूसरे दिन की कमाई

Sat, 19 Apr 2025 09:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari 2 Movie Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार जब भी देशभक्ति के रंग में रंगी फिल्म लेकर आते हैं तो दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर करते हैं। ‘केसरी 2’ के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। जानिए, इस फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है? 
विज्ञापन
1 of 5
केसरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

1919 के जालियांवाला बाग हत्याकांड की दर्द भरी कहानी को फिल्म ‘केसरी 2’ दर्शकों के सामने लेकर आई। इस बार यह कहानी कोर्टरूम ड्रामा के जरिए दिखाई गई। फिल्म में वकील सी शंकरन नायर के साहस को भी दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार ने शंकरन नायर का किरदार निभाया है। जानिए, दूसरे दिन फिल्म ‘केसरी 2’ ने की कितनी कमाई की है।






 
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन की कमाई 
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अक्षय कुमार के अभिनय से सजी फिल्म ‘केसरी 2’ ने दूसरे दिन 7.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वीकएंड अभी बाकी है तो रविवार को इस फिल्म की कमाई में इजाफा देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'केसरी 2' - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म का कुल कलेक्शन 
फिल्म ‘केसरी 2’ के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो इसने अब तक 15.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ‘केसरी 2’ का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म पहले और दूसरे दिन बजट के हिसाब से उतना बढ़िया कलेक्शन तो नहीं कर रही है लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म लोगों की पब्लिसिटी के कारण चल सकती है। 

4 of 5
केसरी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्शकों को भावुक करती है फिल्म 
फिल्म ‘केसरी 2’ देश के लिए प्रेम को दिखाती है, अंग्रेजों के अत्याचारों को याद दिलाती है। फिल्म देखकर दर्शक भावुक नजर आते हैं। यही इस फिल्म की बड़ी जीत है। दमदार डायलॉग की कमी जरूर फिल्म में खलती है। हां, फिल्म में दिखाया गया कोर्ट रूम ड्रामा दर्शकों को पसंद आया है। इसके अलावा इस समय कोई बड़ी फिल्म ‘केसरी 2’ के सामने नहीं है, जो इसका कलेक्शन कम कर सके। सनी देओल की ‘जाट’ तो पहले ही कमजाेर पड़ चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'केसरी 2' में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन कलाकारों ने किया उम्दा अभिनय 
फिल्म ‘केसरी 2’ में अक्षय कुमार सी शकंरन नायर के किरदार में अच्छे लगते हैं, अपने अभिनय से दर्शकों को थिएटर की कुर्सी पर बैठे रहने को मजबूर करते हैं। वहीं आर माधवन भी अक्षय कुमार की टक्कर का किरदार फिल्म में निभाते हैं। फिल्म में अनन्या पांडे भी हैं, जो संजीदा सी नजर आती हैं। अपने करियर में वह पहली बार कोई ऐतिहासिक कहानी वाली फिल्म कर रही हैं। फिल्म को करण सिंह त्यागी ने निर्देशित किया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें