फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़: इस एक्टर की दरियादिली के आगे अमिताभ, शाहरुख फेल, दान कर दिए 1 करोड़ रुपये

Wed, 22 Aug 2018 10:19 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान
भयानक बाढ़ से केरलवासी इन दिनों जूझ रहे हैं। देश भर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इनमें बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर कई सितारों ने लाखों रुपये बाढ़ पीड़ित राहत कोष में दान दिया है। अब इस कड़ी में एक और एक्टर का नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
जी हां, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने केरल बाढ़ पीडितों की दरियादिली देखकर फैंस भी उनकी तारीफें कर रहे हैं। दरअसल सुशांत सिंह ने महज अपने फैंस के कहने पर केरल के लोगों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये दान किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Sushant Singh Rajput
शुभम राजन नाम के एक फैन ने सुशांत सिंह को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि 'मेरे पास पैसा नहीं है लेकिन मैं केरलवासियों के लिए खाना भेजना चाहता हूं। प्लीज बताइए मैं कैसे कुछ दान कर सकता हूं।' 

4 of 5
शुभम के इस ट्वीट पर जवााब देते हुए सुशांत सिंह ने लिखा कि 'मैं तुम्हारे नाम से एक करोड़ रुपये दान करूंगा। साथ ही देखूंगा कि ये जरुरतमंद लोगों तक पहुंचे। आपको शुक्रिया कहते हुए इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करूंगा कि आपके जरिए ये काम हुआ। मदद के इस जज्बे के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushant Singh Rajput
फिल्मों की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अभिषेक चौबे की फिल्म 'सोन चिरैया' में व्यस्त हैं। फिल्म चंबल के बीहड़ों पर आधारित है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत डाकू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इसके अलावा मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी भी मुख्य भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें