फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सोने के लिए बिस्तर, न पंखे की सुविधा, जेल में ऐसी कट रही है रिया चक्रवर्ती की जिंदगी

Sat, 12 Sep 2020 02:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के मामले में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इस समय रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में हैं, जहां उनके पास न ही सोने के लिए बिस्तर है और न ही वहां पंखे की सुविधा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंद्राणी मुखर्जी - फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती को इंद्राणी मुखर्जी की सेल के ठीक बराबर में रखा गया है। इंद्राणी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई थीं। शीना बोरा का मामला काफी हाई प्रोफाइल था। इसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में रिया चक्रवर्ती को सोने के लिए एक चटाई दी गई है। उन्हें कोई बिस्तर और ताकिया भी नहीं दिया गया है। जेल के अंदर दूसरे कैदियों की तरह ही उनसे व्यवहार किया जा रहा है।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग रिया चक्रवर्ती के खिलाफ काफी कुछ लिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बाकी कैदियों द्वारा रिया पर हमला किया जा सकता है। सुरक्षा कारणों की वजह से रिया को एक अलग कमरे के सेल में रखा गया है। इस सेल के बाहर तीन शिफ्ट में दो पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
जेल अधिकारियों के मुताबिक, अगर कोर्ट आदेश देता है तो रिया चक्रवर्ती को एक टेबल फैन की सुविधा दी जा सकती है। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत मिले थे, इसके बाद से ही इस केस की जांच जारी है। इस केस में अब ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद एनसीबी भी जांच में जुट गई और कार्रवाई के तहत रिया को गिरफ्तार किया गया।

इन किरदारों से प्राची देसाई ने बनाई देश के घर घर में पहचान, 'बानी' से 'नौरीन' तक का ऐसा रहा सफर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें